कैमूर: मोहनिया थाना क्षेत्र में 21 अक्टूबर 2025 को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन बारी, भक्कु उर्फ आमिर अली और तेजा अली के रूप में की गई है. तीनों आरोपी मोहनिया के गद्दी मुहल्ला के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसने यह कार्रवाई की.
पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि मामले में अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. घटना के संबंध में मृतक के पिता खिचडू पासी के बयान पर मोहनिया थाना में 8 नामजद और अन्य अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
