जमशेदपुर: नगर निकाय चुनाव से ठीक एक रात पहले जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. प्रत्याशी नीलूफर हुसैन ने अचानक अपना समर्थन दूसरी प्रत्याशी नौशीन खान को देने की घोषणा कर दी है.

नीलूफर हुसैन ने अपने बयान में कहा कि भाजपा के मंत्री गिरिराज सिंह के हालिया बयान के बाद उन्होंने अंतिम समय में यह निर्णय लिया है. उन्होंने अपने फैसले के पीछे कौम की एकजुटता का हवाला दिया है.
इधर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक और उनके समर्थकों ने इस कदम को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है. उनका कहना है कि मतदान से ठीक पहले इस तरह समर्थन की घोषणा करना लोकतंत्र की हत्या के समान है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है.
डॉली मल्लिक के समर्थकों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके चुनाव से पीछे हटने की जो अफवाह फैलाई जा रही है वह पूरी तरह निराधार है. डॉली मल्लिक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई हैं और मतदाताओं के बीच लगातार जनसंपर्क कर रही हैं. मतदान से पहले हुए इस घटनाक्रम ने जुगसलाई की सियासत को गर्मा दिया है और अब सबकी नजरें मतदान परिणाम पर टिकी हैं.

