जमशेदपुर: महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जोहार क्लब और सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पुरबी घोष के संयुक्त प्रयास से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं, क्लबों और समाज से लगभग 40 से 45 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स की डिप्टी कमांडेंट मनीषा पाठक उपस्थित रहीं. वहीं मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्मा कुमारी से जुड़ी जया पांडे ने अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मेहरबाई अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) डॉ. स्नेहा झा भी मौजूद रहीं.
इस अवसर पर पुरबी घोष और अन्य अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम के दौरान किरण सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया.
कार्यक्रम का संचालन पुरबी घोष और जोहार क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया. इस दौरान क्लब की सदस्य किरण सिन्हा, पूनम बिरुआ, प्रिया श्रीवास्तव, संजुक्ता घोष, त्रिप्ती एक्का, सुजाता दास और संगमित्रा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया. अंत में डॉ. निबेदिता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.

