सरायकेला: गुरुवार को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता ओंकार सिंह उर्फ सन्नी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही पार्टी और सिस्टम से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सन्नी सिंह को उनके सक्रिय राजनीतिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना समय की जरूरत है, क्योंकि संगठन की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम होती है.
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही युवाओं की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने की रणनीति और मजबूत की जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुलाकात के दौरान राजा टुडू, रॉबिन हांसदा, रविंद्र मार्डी आदि मौजूद थे.

