सरायकेला: विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बदले सियासी समीकरण के बाद बीजेपी छोड़ झामुमो में शामिल हुए गणेश महाली को अंततः झामुमो केंद्रीय कार्य समिति में शामिल होने की मुहर लग गई है. शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी 13वीं केंद्रीय महाधिवेशन के उपरांत केंद्रीय समिति का विस्तार कर दिया है.

पार्टी ने राज्य के 23 जिलों से नए नामों को शामिल कर संगठन को और मजबूत करने की कवायद शुरू की है. इस संबंध में महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने आदेश जारी किया है और सभी नए सदस्यों को संगठन की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है.

जारी सूची के अनुसार सरायकेला- खरसावां से गणेश महाली, रानी हेम्ब्रम, सुधीर महतो और अजय प्रकाश लायेक, दुमका से बाबुल सिंह, पाकुड़ से मिथिलेश घोष, साहेबगंज से ताला मरांडी, बोकारो से विजय रजवार, बीके चौधरी और इकबाल अहमद, धनबाद से गुरुचरण बास्की, मौलना तस्लीम अंसारी और देवेंद्र नाथ मंडल, गिरिडीह से कोदार हजारा और सुमित कुमार, हजारीबाग से यासीन खान, कोडरमा से तारीणि प्रसाद, रांची से अनु तिर्की, सम्राट मंसूरी और हेमलाल मेहता, सिमडेगा से राज प्रीतम सौरस, गुमला से जलील खान और अशरफ अंसारी, लोहरदगा से नील शांति भगत, राधा तिर्की और सरिता भगत, खूंटी से अमृत हेंब्रम और देवनाथ मेधया, गढ़वा से धर्मेंद्र पासवान, पलामू से हाजी शमीम अकरम और पुलक किशोर चंद्रवंशी तथा लातेहार से मोहम्मद गफ्फार, गीता देवी और जुबेर अहमद को शामिल किया गया है.
पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नए नियुक्त सदस्य संगठन की मजबूती में अपनी भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे. महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने का यह अवसर पूरे प्रदेश में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करेगा.

