रामगढ़: झामुमो नेता सन्नी सिंह मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और दिवंगत गुरूजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो नेता राजा टुडू, मनोज कुमार, रॉबिन हांसदा, राजू गोप, अरुण मंडल, रवि मार्डी, अजय सिंह, नरेंद्र कुमार, विजय, संजू भगत समेत कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.

विज्ञापन
