साहिबगंज: झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं केंद्रीय समिति सदस्य मो० शाहजहां अंसारी ने रविवार को सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. अंसारी ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वे वर्ष 1990 से लगातार झामुमो की निस्वार्थ सेवा कर रहे थे, लेकिन पार्टी के राजनीतिक उतार- चढ़ाव और व्यक्तिगत कारणों से अब पदों पर बने रहना संभव नहीं है.

विज्ञापन
अपने आवेदन में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य, साधारण सदस्य और पार्टी के अन्य सभी दायित्वों से इस्तीफा दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि उनके त्यागपत्र को स्वीकार किया जाए. शाहजहां अंसारी के इस्तीफे को झामुमो के स्थानीय संगठन के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है. राजनीतिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

विज्ञापन
