रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक ट्विटर (एक्स) हैंडल को हैक कर लिया गया है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है. अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर उन्होंने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आधिकारिक ट्विटर (एक्स) हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है.

विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर झारखंड पुलिस को टैग करते हुए मामले की जांच करने और जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के एक्स हैंडल को हैक कर गलत इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए इसपर त्वरित कार्रवाई जरूरी है.

विज्ञापन
