विद्यापति नगर: मां काली संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और झारखंडी अस्मिता पर चर्चा हुई. समिति के संस्थापक शंभू गोराई उर्फ करण गोराई ने मंच संचालन किया और कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब समाज के हर वर्ग की भागीदारी होगी.

इस मौके पर उनका जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नेताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएँ दीं. कार्यक्रम में जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता बेबी महतो, तरुण महतो, संजय गोराई, उमेश महतो, दीपक महतो और राजा कालिंदी शामिल हुए.
बेबी महतो ने कहा कि महिला शक्ति समाज की रीढ़ है. बैठक में लक्ष्मण महतो, नवीन गोराई, लक्खीचरण गोराई और अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंत में “जय झारखंड” और “जय मां काली” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
