आदित्यपुर Report By Parmeshwar Gorai राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी को लेकर प्रशासनिक सक्रियता नजर आने लगी है. उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार सुबह से ही आकाशवाणी चौक से लेकर NIT कंपाउंड के आसपास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. वैसे ज़्यादातर अतिक्रमणकारियों को स्वत: ही अपने-अपने दुकानों को हटाते देखा गया. वहीं नगर निगम भी साफ- सफाई में जुट गई है.


गौरतलब है कि आगामी 29 दिसंबर को NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रूट चार्ट निर्धारित कर दिया गया है. जिला प्रशासन इसे अमलीजामा पहनाने में जुटा है. पहले चरण में राष्ट्रपति के रूट में पड़ने वाले मार्ग के आसपास अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. इसके अलावा साफ- सफाई और सड़कों के मरम्मतीकरण का काम किया जाएगा. जिले के डीसी एवं एसपी लगातार संबंधित विभागों के साथ संपर्क स्थापित करते हुए जरूरी दिशा- निर्देश दे रहे हैं. राष्ट्रपति लगभग 45 मिनट एनआईटी के दीक्षांत समारोह में रहेंगी.

