गम्हरिया/ Bipin Varshney प्रखंड के कांड्रा पंचायत में गुरुवार की शाम “तिरंगा यात्रा” और “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी की अध्यक्षता में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विद्यासागर दुबे के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई.

कार्यक्रम के प्रभारी जिला मंत्री मनोज तिवारी ने इस अवसर पर विस्तृत रूप से अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और हर घर में तिरंगा फहराने को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रखंड महामंत्री मनोरंजन नंदी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विद्यासागर दुबे, प्रमोद पाठक, विजय श्रीवास्तव, प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद झा, मंत्री अनय सिंह, सुनीता मिश्रा और दुलारी झा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र कार्यक्रम की रणनीति बनाना और सभी स्तर पर इसकी सफलता सुनिश्चित करना था.

