पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना अंतर्गत घाघरजानी गांव में एक 45 वर्षीय विवाहित महिला, तीन बच्चों की मां, अपने से आधी उम्र के 21 वर्षीय युवक से प्रेम कर बैठती है. जब यह प्रेम परवान चढ़ता है, तो उसका अंत समाज में शर्म नहीं, बल्कि सरेआम एक नई शुरुआत से होता है, और यह शुरुआत कराता है खुद उसका पति.

पति ने किया अनोखा फैसला.
पति ने भरी पंचायत में, दर्जनों गांव वालों की मौजूदगी में पहले अपनी पत्नी के माथे का सिंदूर पोंछा, फिर उसकी चूड़यां उतारीं, और स्वयं अपने हाथों से उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी. वह दृश्य भावनाओं से इतना ओतप्रोत था कि कई ग्रामीण स्तब्ध खड़े थे, तो कुछ इस निर्णय को सामाजिक साहस मान रहे थे.
वीडियो वायरल.
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. हजारों प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग पति के इस फैसले को समझदारी की मिसाल बता रहे हैं. कुछ इसे रिश्तों की हार और सामाजिक मूल्यों की गिरावट मान रहे हैं. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. कुछ ही दिनों बाद महिला फिर से अपने पहले पति के घर लौट आई. घाघरजानी की यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि आज की दुनिया में रिश्तों की परिभाषाएं बदल रही हैं.
देखिये video

