DESK झारखंड पुलिस के डीएसपी रैंक के 39 ऑफिसर पिछले तीन वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इन्हें अब तक पोस्टिंग नहीं मिला है. मूल रूप से इन्हें दो वर्षों तक ही प्रशिक्षण मिलना था मगर इन्होंने एक वर्ष अधिक का प्रशिक्षण ले लिया है मगर अब तक उनकी पोस्टिंग नहीं हुई है इनमें चार महिला ऑफिसर भी है.

विज्ञापन
इस बीच गुरुवार को राज्य सरकार ने 64 इंस्पेक्टर रैंक के ऑफिसर को डीएसपी में प्रमोट कर दिया गया है. ऐसे में जेपीएससी से पास होकर डीएसपी बने 39 पुलिस पदाधिकारी का क्या होगा यह बड़ा सवाल है.

विज्ञापन
