सरायकेला: खरसावां प्रसिद्ध मां आकर्षणी शक्ति पीठ के पर्यटकीय विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकु (खरसावां) के पदाधिकारियों ने राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु से मुलाकात की. इस दौरान शक्ति पीठ के समग्र विकास को लेकर पर्यटन मंत्री के साथ विस्तृत विचार- विमर्श किया गया.

समिति की ओर से मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए गोंदपुर गेट से मुख्य पुजारी के घर तक स्ट्रीट लाइट, मेला मैदान में हाई मास्ट लाइट, पहाड़ी तक पानी की सुविधा, सीढ़ियों के किनारे लाइट व रेलिंग, यात्रियों के लिए सेड, गेस्ट हाउस व गेट हाउस की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी गई.
इसके साथ ही आगामी 15 जनवरी 2026 को आकर्षणी पीठ पर आयोजित होने वाली आखान यात्रा में शामिल होने के लिए पर्यटन मंत्री को आमंत्रित भी किया गया. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया.
प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल, सचिव प्रभाकर मंडल, कंचन चौहान, सुधांशु शेखर चौहान, हेमंत मंडल, सपन कुमार मंडल, केशव प्रधान, लक्ष्मण गांगुली और लखन लाल महतो शामिल थे.

