रामगढ़/ Anuj Kumar पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक अवैध कच्चा कोयला लदा ट्रक हजारीबाग के तरफ जा रहा है. उक्त सूचना के तहत मांडू थाना प्रभारी ने वाहन चेकिंग लगाने का निर्देश दिया.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मांडू थाना प्रभारी के द्वारा मांडू थाना अंतर्गत एनएच 33 खैरा जारा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग के दौरान एक 14 चक्का ट्रक संख्या WB37E- 2903 के चालक ने पुलिस को वाहन चेकिंग करता देख अपने ट्रक को सड़क पर खड़ा कर भाग गया.
ट्रक में मिला अवैध कोयला
उक्त ट्रक का तलाशी लेने पर ट्रक में करीब 40 टन अवैध कोयला लोड पाया गया. काफी देर इंतजार करने के बाद भी ट्रक में लोड कोयला से संबंधित कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ और नहीं किसी व्यक्ति के द्वारा कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. तत्पश्चात ट्रक एवं ट्रक पर लोड अवैध 40 टन कोयला को जब्त कर थाना लाया गया. इस संबंध में मांडू थाना कांड संख्या 152/025 दर्ज किया गया है.

