सरायकेला/ Pramod Singh राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी कार्रवाई की गई है. राज्य एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य, व्याख्याता और अन्य गैर- शैक्षणिक कर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. इसके तहत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान कार्यस्थल से हटाकर नए कॉलेजों में पदस्थापित किया गया है.

इस तबादले की अनुशंसा निदेशालय स्तरीय अराजपत्रित स्थापना समिति द्वारा की गई थी. विभाग ने इस अनुशंसा को स्वीकारते हुए स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी है. स्थानांतरित कर्मियों की सूची में कई वरिष्ठ प्राचार्य, अनुभवी व्याख्याता और तकनीकी सहायकों के नाम शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, यह कदम विभागीय प्रशासनिक सुदृढ़ता और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. स्थानांतरण से संबंधित पूरी सूची विभागीय पोर्टल पर प्रकाशित कर दी गई है, जिसे सभी संबंधित संस्थानों को भेजा जा चुका है.






