हजारीबाग: पुलिस और सुरक्षाबलो ने सोमवार तड़के करीब 6 बजे गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी के घने जंगलों में एक करोड़ रुपये के इनामी सहदेव सोरेन समेत दो अन्य नक्सलियों को ढेर कर दिया. बताया जा रहा है कि कोबरा और गिरिडीह व हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम भाकपा माओवादी के दस्ते की घेराबंदी कर रही थी तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए यह सफलता हासिल की है.

सेंट्रल कमेटी सदस्य एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और दस लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू इनकाउंटर में मारा गया है. सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं.
यह मुठभेड़ की घटना जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई है. यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है. यह मुठभेड़ कोबरा और गिरिडीह व हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भाकपा माओवादी के एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के दस्ते के बीच हुई. मुठभेड़ के बाद चलाए गए सघन तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को तीन शव मिले हैं, जिनमें एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन के रूप में हुई है. अन्य दो सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और दस लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू के रूप में हुई है.
सुरक्षा बल अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुए होंगे. इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सहदेव सोरेन कई बड़े घटनाओं में शामिल रहा था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी, कुछ महीने पहले ही झारखंड पुलिस ने उसके ऊपर एक करोड़ रूपया का इनाम घोषित किया था. सुरक्षाबलों का यह अभियान अभी भी जारी है.

