धनबाद: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का 6वां अधिवेशन धनबाद में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ. इस दौरान केंद्रीय पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया.

चुनाव में करन कुमार सिंह को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. उनकी जीत से पुलिस बल में उनके नेतृत्व पर भरोसा मजबूत हुआ है. महामंत्री पद पर रमेश उरांव ने जीत दर्ज की. इस चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेन्द्र किंडो, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेश यादव और महामंत्री पद के प्रत्याशी बिनोद कुमार पांडेय को हार का सामना करना पड़ा.
संगठन ने उम्मीद जताई है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पुलिसकर्मियों के अधिकारों की रक्षा, कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे. यह अधिवेशन राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह एसोसिएशन की लोकतांत्रिक परंपरा का प्रमाण है.

