चतरा: बिहार सरकार के 50 हजार के इनामी और हजारीबाग में सोना व्यापारी के दुकान पर सरेआम फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव शनिवार को एनकाउंटर में ढेर हो गया. यह मुठभेड़ सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा इलाके में हुई.

विज्ञापन
मारे गए अपराधी के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चतरा पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही जबकि पुलिस अधिकारी एनकाउंटर की आधिकारिक पुष्टि से कतरा रहे हैं.
उत्तम यादव टाइगर ग्रुप नामक आपराधिक गिरोह का संचालन करता था और चतरा- हजारीबाग समेत झारखंड व बिहार के विभिन्न थानों में दर्जनों मामलों में वांछित था. पुलिस ने बताया कि अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज थे.

विज्ञापन
