पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में माइनिंग और क्रशर उद्योग से रंगदारी वसूली की साजिश रच रहे एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने हथियारों से लैस 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.


विज्ञापन
यह कार्रवाई एक SIT टीम द्वारा की गई, जिसे पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित किया गया था. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है. क्षेत्र में भय फैलाकर अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
