मधुपुर/ Md. Aslam नगर निकाय चुनाव को कथित रूप से नियमों की अनदेखी कर कराए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 6 जनवरी को एकदिवसीय आंदोलन आहूत करने का निर्णय लिया है. इसको लेकर मधुपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई.

बैठक में उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को ठेस पहुंची है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी.
बैठक के दौरान आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 6 जनवरी को आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई. नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच नहीं कराई गई, तो भाजपा आंदोलन को और अधिक तेज करेगी.
बैठक में रणधीर सिंह, सचिन रवानी, अधीर भैया, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, पप्पू यादव, संजय यादव, विश्वनाथ रवानी, गुड्डू दुबे, अवध भैया, अशोक गोंड, महेंद्र भोक्ता, मनोहर चौधरी, आमोद सिंह, बीनू यादव, सुनीता जायसवाल, रेखा देवी, नीपू सिंह, संतोष शर्मा, वार्ड पार्षद गोबिंद यादव, सतनारायण रवानी, गगन, संतोष शरण, गोपाल मोदी, अशोक यादव, संतोष साह, ऋषि सिंह, मोहन मंडल, मदन यादव, विक्की भारद्वाज, सत्यम, अमिताभ, विनय, ओमप्रकाश सिंह, दिनेश सोनी, सुबोध लाल, मदन चक्रवर्ती, राजेश पाठक, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

