आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के प्रेक्षागृह में सोमवार को झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव- 2025 (छठा संस्करण) का शुभारंभ गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ. फ़िल्म और कला जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई.

मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम उपनगर आयुक्त परुल सिंह और सह मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति सुखदेव महतो ने समारोह का उद्घाटन किया. विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जेएन. दास, डॉ. ज्योति सिंह, पूरबी घोष, पवन कुमार साव, चंचल भाटिया, नेहा तिवार, ज्योति सेनापति और पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा शामिल रहे. समारोह की शुरुआत स्वागत और परिचय कार्यक्रम से हुई, तत्पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया. सांस्कृतिक टीम द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य ने मंच का माहौल जीवंत कर दिया.
JNFF के संस्थापक संजय सतपथी और राजू मित्रा ने स्वागत भाषण में महोत्सव की यात्रा, उद्देश्य और झारखंड में फ़िल्म संस्कृति के विस्तार पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया और सभी ने अपने प्रेरक संबोधन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई. मंचीय कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय शॉर्ट फ़िल्म “Silk Coffin” की विशेष स्क्रीनिंग की गई, जिसे दर्शकों ने विशेष प्रशंसा दी.
महोत्सव को सफल बनाने में संस्थापकों के साथ क्रिएटिव डायरेक्टर शिवांगी सिंह और डॉ. शालिनी प्रसाद का रचनात्मक नेतृत्व अत्यंत प्रभावी रहा.
झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 08 से 13 दिसंबर तक आयोजित होगा. 09 से 12 दिसंबर तक विभिन्न श्रेणियों की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 13 दिसंबर को समापन एवं पुरस्कार समारोह (Award Night) XLRI, जमशेदपुर में होगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और आयोजन टीम का सराहनीय सहयोग रहा. सुजीत उपाध्याय, झारखंड फ़िल्म बोर्ड के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
