रांची: झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मिल रही जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग आज चुनाव की तिथियों की घोषणा कर सकता है. इस संबंध में दोपहर दो बजे आयोग की प्रेस वार्ता निर्धारित की गई है.

सूत्रों के मुताबिक राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव कराने को लेकर आयोग ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रशासनिक स्तर पर मतदान केंद्रों की सूची, कर्मियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं.
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी, जिसके बाद संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है. विभिन्न राजनीतिक दल और संभावित प्रत्याशी पहले से ही अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं.
अब सभी की नजरें राज्य निर्वाचन आयोग की दोपहर दो बजे होने वाली प्रेस वार्ता पर टिकी हैं, जहां चुनाव की तिथियों, नामांकन प्रक्रिया और मतदान की संभावित तारीखों को लेकर विस्तृत जानकारी दी जा सकती है.

