रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जहां इस बार चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय ईवीएम उपलब्ध न होने के कारण लिया है. मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर से जनवरी के बीच चुनाव कराए जाने की तैयारी है और इसकी तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी.

गौरतलब है कि राज्य में कुल 49 नगर निकायों में चुनाव होने हैं. इनमें 9 नगर निगम, 18 नगर परिषद और 22 नगर पंचायत शामिल हैं. आयोग ने बताया कि ईवीएम बनाने वाली कंपनी नए मशीन उपलब्ध कराने में लगभग एक वर्ष का समय मांग रही है. पुराने ईवीएम की वैधता पूरी हो चुकी है और अन्य राज्यों से भी ईवीएम उपलब्ध नहीं हो सकी हैं. इसी कारण बैलेट पेपर से मतदान कराने का फैसला लिया गया.
आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. अध्यक्ष पद और वार्ड सदस्य के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे. प्रत्येक मतदाता को दो बैलेट पेपर दिए जाएंगे, जिन्हें अलग-अलग बैलेट बॉक्स में डालना होगा. बैलेट बॉक्स की पर्याप्त संख्या पहले से उपलब्ध है और उनकी रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है.
बैलेट पेपर की छपाई अब रांची में ही कराई जाएगी, जो पहले कोलकाता में होती थी. इसके लिए प्रिंटिंग प्रेस के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
