जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति रांची डीसी कार्यालय का नाम लेकर “झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना” के लाभुकों एवं पदाधिकारियों से कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से गोपनीय जानकारी मांग रहे हैं.

विज्ञापन
जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कॉल या संदेश के झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या योजना संबंधी जानकारी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें. उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन या किसी भी सरकारी कार्यालय द्वारा इस प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी टेलीफोन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से नहीं मांगी जाती है. जिला प्रशासन ने इस मामले की सूचना साइबर सेल को दी है और नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक रहें, सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की ठगी से स्वयं को सुरक्षित रखें.

विज्ञापन
