खरसावां: प्रखंड के पथ निर्माण विभाग के आईबी में रविवार को आंदोलकारियों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में आंदोलनकारियों ने सरकार से उचित सम्मान और पेंशन की मांग की. आंदोलनकारियों ने सरकार की अनदेखी पर नाराजगी जताई और कहा कि झारखंड को अलग राज्य बने 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक आंदोलनकारियों को उनका हक और अधिकार नहीं मिला है. उन्होंने सरकार से स्थानीय नीति लागू कर बेरोजगारों को रोजगार देने की भी मांग की.

आंदोलनकारियों ने सरकार से निम्नलिखित मांगें कीं:
– उचित सम्मान और पेंशन
– स्थानीय नीति लागू कर बेरोजगारों को रोजगार
– आंदोलनकारियों के आश्रितों को परिवार चलाने लायक पेंशन
बैठक में उपस्थित लोग
बैठक में राजेश मुंडरी, धनपति सरदार, सुखदेव हेंब्रम, ज्वाला कोड़ा, सनातन कुंटिया, रामकृष्ण मुंडारी, मनोज मुंदूईया, हरीश बानरा, बनमाली कुदादा, हरिचरण पाड़ेया, लखन मुंदुईया, खैरा जामुदा, लखींद्र पूरती, महेंद्र पूरती, डोलू सिंह सरदार, बबलू मुर्मू और मंगला तीयू सहित दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद थे.

