जमशेदपुर/ Afroz Mallik झामुमो के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी अयूब खान को रविवार को धतकीडीह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. लंबी बीमारी के कारण 75 वर्ष की आयु में रविवार दोपहर 12.30 बजे उनका निधन हो गया. जनाजे की नमाज शास्त्री नगर फारुकी मसजिद में अदा की गई.

विज्ञापन
अंतिम यात्रा में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्ला खान, झामुमो केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, पवन, सरफराज हुसैन, अरुण प्रसाद, प्रीतम हेंब्रम समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. धतकीडीह कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर जनाजे को रखकर अंतिम दर्शन कराया गया. इस दौरान झामुमो का झंडा पार्टी की ओर से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल और सरफराज हुसैन द्वारा सम्मानपूर्वक जनाजे पर ओढ़ाया गया.

विज्ञापन
