आदित्यपुर Report By Parmeshwar Gorai नगर निगम वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने मंगलवार को झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके रांची आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वार्ड 17 से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराया. पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने खरकाई ब्रिज में सुरक्षा जाली लगाने, घर- घर जल नल योजना के तहत पानी की समस्या, तथा वार्ड 17 में कई पथों के निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया.

उन्होंने बताया कि संबंधित पथों के निर्माण प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हो चुके हैं, लेकिन अब तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो सका है. नीतू शर्मा ने जिन पथों के निर्माण की मांग रखी, उनमें हरिओम नगर 5/B शिव मंदिर के पीछे आस्था आर्केड होते हुए बैंक कॉलोनी तक का पथ, हरिओम नगर 3, 4 और 2 बगल कृष्णा स्वीट्स के पीछे हाउसिंग कॉलोनी पथ, संजीवनी हॉस्पिटल पथ, जयप्रकाश उद्यान मनीष कुमार के घर से प्रतिमा निवास होते हुए देवराहा धाम तक का पथ, तथा नगीनापुरी जगदंबा अपार्टमेंट से गणेश लक्ष्य अपार्टमेंट ब्लॉक डी तक का पथ शामिल है.
इसके साथ ही वार्ड में क्षतिग्रस्त नालियों के नवनिर्माण सहित अन्य लंबित विकास कार्यों की भी मांग रखी गई.
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वार्ड 17 से जुड़े विकास कार्य जल्द ही धरातल पर उतारे जाएंगे.

