लोहरदगा: जिले के सेरेंगदाग थाना अंतर्गत दुंदरू गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 18 वर्षीय युवक जयनाथ उरांव ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका मालती कुमारी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी जंगल के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मालती कुमारी 10वीं कक्षा की छात्रा थी और दूंदरू में अपने मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी.

बताया जाता है कि दोनों रथ मेला देखने के लिए गए हुए थे. मेला से लौटते समय आपसी विवाद होने के बाद रास्ते में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद सेरेंगदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि एक ने अपनी जान दे दी और दूसरे ने भी आत्महत्या कर ली.

