रांची: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने धनबाद के सरकारी शराब दुकानों से 802 बोतल विदेशी शराब गायब होने के मामले को गंभीरता से लिया है. मंत्री ने कहा कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी.

विज्ञापन
उन्होंने तंज कसते हुए कहा –
“यह पता लगाया जाएगा कि शराब जमीन पर रेंगने वाले चूहों ने पी या फिर दो पैर वाले चूहों ने.” बता दें कि पिछले दिनों जांच में सरकारी दुकानों से भारी मात्रा में शराब के गायब होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. मंत्री ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
