बोकारो: झारखंड में नई उत्पाद नीति के तहत सभी शराब दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से निजी हाथों में कर दिया गया है. विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है. उन्होंने बताया कि लंबे समय से उत्पाद विभाग की जो नकारात्मक छवि बनी हुई थी उसे सुधारने का प्रयास किया गया है.

विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि विभाग में पहले जो अव्यवस्था और उत्पात होता था, अब वह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा. नकली शराब की बिक्री पर रोक लगेगी जिससे लोगों की सेहत सुरक्षित रहेगी. इस बार पहली बार राज्य के सभी दुकानों का आवंटन किया गया है. उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग का राजस्व लक्ष्य 4000 करोड़ रुपये तय किया गया है. इस वित्तीय वर्ष के सात महीनों में ही विभाग ने 2700 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर लिया है.

विज्ञापन
