रांची: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक अधिसूचना जारी की. इस आदेश में 25 से अधिक अधिकारियों को प्रोन्नति, स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

संयुक्त श्रमायुक्त प्रदीप रोबर्ट लकड़ा को अपर श्रमायुक्त के पद पर प्रोन्नत करते हुए जमशेदपुर में पदस्थापित किया गया है. प्रदीप रोबर्ट लकड़ा को दुमका, निदेशक (न्यूनतम मजदूरी), उप श्रमायुक्त (मुख्यालय), एवं अपर निबंधक (श्रमिक संघ) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
सत्येंद्र कुमार सिंह, आंद्रेयस कुल्लू, देव कुमार मिश्र, बसंत नारायण महतो सहित कई श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को श्रम अधीक्षक पद पर प्रोन्नत कर विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया गया है. जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों का स्थानांतरण कर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं. शैलेन्द्र कुमार साह को जामताड़ा से देवघर स्थानांतरित किया गया है. रवि शंकर को गिरिडीह से चतरा भेजा गया है. अरविन्द कुमार को जमशेदपुर-2 से जमशेदपुर-1 में स्थानांतरित कर उप श्रमायुक्त का प्रभार सौंपा गया है. धीरेन्द्रनाथ महतो को साहेबगंज से गुमला, अनिल कुमार रंजन को हजारीबाग से रामगढ़ और अभिषेक वर्मा को रामगढ़ से कोडरमा भेजा गया है. कुछ अधिकारियों को उनके नियमित कार्यों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ भी दी गई हैं. इसमे अल्पना सिन्हा, संयुक्त श्रमायुक्त-1 को सचिव, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा निदेशक, राज्य श्रम संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अविनाश कृष्ण को रांची कैंटीन मैनेजर, उप श्रमायुक्त और सहायक श्रमायुक्त रांची का कार्यभार सौंपा गया है. रंजीत कुमार, बबन कुमार सिंह, वाल्टर कुजूर, प्रवीण कुमार समेत अन्य अधिकारियों को भी एकाधिक जिलों का प्रभार सौंपा गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी नवपदस्थापन स्थल पर योगदान के बाद ही वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे. यह आदेश संयुक्त सचिव राम सुंदर मुंडा द्वारा जारी किया गया है.
इधर राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेन्द्र नारायण सिंह ने अरविंद कुमार को जमशेदपुर का उप श्रमायुक्त बनाए जाने पर विभगीय मंत्री संजय प्रसाद यादव के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व डीएलसी राजेश प्रसाद के प्रोन्नति होने के बाद से जमशेदपुर डीएलसी का पद रिक्त था जिससे कई महीने से डीएलसी स्तर का कोई काम नहीं हो पा रहा था.

