DESK झारखण्ड के दिग्गज पत्रकारों में शुमार और दैनिक अख़बर आज़ाद सिपाही के प्रधान संपादक हरि नारायण सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे. रविवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया.

विज्ञापन
राजधानी रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सुनकर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. स्व. सिंह प्रभात खबर सहित कई बड़े अखबारों में अपनी सेवा दे चुके थे. उनके निधन से पत्रकारिता के एक युग का अंत हो गया है. इंडिया न्यूज़ वायरल परिवार भी दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से कामना करता है और विपदा के इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है.

विज्ञापन
