रांची: झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 4 दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों का तबादला किया है. इस बदलाव के तहत सरायकेला- खरसावां जिला के पूर्व उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को उत्पाद आयुक्त के साथ झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. वहीं जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बी. राजेश्वरी को पंचायती राज विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल को उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नए विभागों में स्थानांतरित किया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

देखें सूची
Notification-3627 dated 18.06.2025

विज्ञापन
