रांची: प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने ईडी अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए पीड़िक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत इस मामले पर सुनवाई हुई.

विज्ञापन
पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने रांची में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके बाद गुरुवार को रांची पुलिस की टीम ईडी के अधिकारियों से पूछताछ करने और जांच कराने पहुंची थी. इसके बाद ईडी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.
कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रतिवादी बनाते हुए ईडी कार्यालय को पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार और संतोष कुमार को जवाब दाखिल करने को भी कहा है. अब अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी.

विज्ञापन
