हजारीबाग: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में बुधवार को एक गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार महिला तीन अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर अपने खेत की जुताई करने जा रही थी. इसी दौरान 3 से 4 दबंग लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. हमले में गर्भवती महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने गर्भवती महिला की स्थिति को नाजुक बताया है, जिसके बाद परिवार वालों में दहशत का माहौल है.
घायल महिला की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
