गिरिडीह: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर पत्नी की हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी एनुअल अंसारी ने अपनी पत्नी गुलेशा खातून की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था.

विज्ञापन
नेपाल भागने की थी तैयारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन तकनीकी निगरानी के चलते वह पकड़ लिया गया. पुलिस ने आरोपी को बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कहा है कि “मैंने खुद अपनी पत्नी की हत्या की है. नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पकड़ लिया गया.” पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश और स्तब्धता दोनों देखी जा रही है.

विज्ञापन
