जमशेदपुर/ Afroz Mallik झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के मुताबिक, बाथरूम में फिसलने से मंत्री रामदास सोरेन के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उनके ब्रेन में चोट के साथ ब्लड क्लॉट की पुष्टि हुई है. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा जा रहा है, ताकि उच्च स्तरीय इलाज संभव हो सके. प्रदेश सरकार की ओर से लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. राज्यभर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं.

