रांची: झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने 12 जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला किया है. यह आदेश राज्यपाल के निर्देश पर परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से अधिसूचित किया गया है.

नवीन अधिसूचना के अनुसार मृत्युंजय कुमार को दुमका का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. श्रीमती जया शंखी मुर्मू को लोहरदगा, ज्ञान शंकर जायसवाल को गुमला और प्रवीण चौधरी को जामताड़ा में डीटीओ के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसी तरह गौतम कुमार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), संतोष कुमार को गिरिडीह और महेश्वरी प्रसाद यादव को चतरा का प्रभार दिया गया है. हरिशंकर बारिक को खूंटी, उमेश मण्डल को लातेहार का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा शैलेश कुमार प्रियदर्शी को गिरिडीह से स्थानांतरित कर देवघर का नया डीटीओ बनाया गया है. वहीं साहिबगंज के डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी को पाकुड़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पूर्व में पदस्थापित दुमका के डीटीओ जयप्रकाश करमाली और रामगढ़ की डीटीओ श्रीमती मनीषा वत्स की सेवा उनके मूल विभाग कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग को वापस कर दी गई है. सभी अधिकारियों को मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 200 के अंतर्गत शमन की शक्ति प्रदान की गई है.

