रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में पिता शिबू सोरेन के दशकर्म और संस्कार भोज की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए ई-रिक्शा चलाते नजर आए. विदित हो कि 15- 16 अगस्त को लाखों लोगों के नेमरा पहुंचने की संभावना है, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल होंगी.

विज्ञापन
इन्हीं को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा सेवा का विशेष इंतज़ाम किया गया है. मुख्यमंत्री ने स्वयं विभिन्न पंडालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी की और अधिकारियों को उचित दिशा- निर्देश दिए. यह पहल भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है.

विज्ञापन
