रामगढ़/ Anuj Kumar मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. जहां अपने चाचा जगदीश सोरेन के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उनकी मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं.

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने चाचा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शवयात्रा में भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के एक सदस्य की मृत्यु हुई है जिससे हम सभी मर्माहत हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की. मौके पर जिला के डीसी, एसपी, प्रखंड के बीडीओ, सीओ सहित जिले के कई अधिकारी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
