DESK झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी चीनी साइबर अपराधियों के भारतीय एजेंट थे और झारखंड में रहकर उनके लिए काम करते थे.

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल, 11 लैपटॉप, 14 एटीएम और चेक बुक बरामद किए गए हैं. साथ ही व्हाट्सएप और टेलीग्राम के 60 से अधिक चैट भी बरामद हुए हैं. ये साईबर अपराधी निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी की गतिविधियों में संलिप्त थे. सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने टेक्निकल टीम के जरिए सूचना मिलने के बाद रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओलिव गार्डन होटल में छापेमारी कर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता मानी जा रही है और इससे साइबर अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी.

