रांची: शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई जिसमें पिछले तीन- चार दिनों से राज्य में हुए मूसलाधार बारिश के बाद हुए नुकसान पर समीक्षा की गई. कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में तीन से चार दिनों में भारी बारिश हुई है और कई तरह के नुकसान हुए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई पुल पुलिया टूट गए हैं या बह गए हैं. सभी का रिपोर्ट देने को कहा है और सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनका नुकसान हुआ है उनको आर्थिक रूप से मुआवजा दिया जाएगा. पुल पुलिया को बनाया जाएगा और सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
बिजली को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समस्या को लेकर भी विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. बैठक के दौरान उनके कक्ष की भी बत्ती गुल हो गई थी. मालूम हो कि बारिश के दौरान या उसके बाद भी कई जिलों में विद्युत आपूर्ति असामान्य है जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सुने क्या कहा मुख्यमंत्री ने video

