गढ़वा: जिले के केतार प्रखंड के ताली गांव में बुधवार को कर्मा पूजा के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां पंडा नदी में नहाने गईं दो नाबालिग बच्चियां डूबने से काल के गाल में समा गईं. मृतकों की पहचान बुधनी कुमारी, पिता रवी साह, उम्र 8 वर्ष और सोनम कुमारी, पिता सतन विश्वकर्मा, उम्र 7 वर्ष के रूप में हुई है.

विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान दोनों बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और बाहर नहीं निकल सकीं. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों को बाहर निकालकर डॉक्टर के पास ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस हादसे से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है.

विज्ञापन
