गोड्डा: जिले के ठाकुरगंती थाना क्षेत्र के मदन चौकी गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां 13 साल की एक मासूम बच्ची की मौत एंबुलेंस के इंतजार में हो गई. परिजनों का आरोप है कि 108 नंबर पर कॉल करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची.

परिजनों का कहना है कि बच्ची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इसके बाद 108 नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची. बच्ची ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया.
इस घटना ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो शायद बच्ची की जान बच सकती थी.
आखिर कब तक तड़पती रहेंगी जिंदगियां ?
गोड्डा की इस घटना ने एक बार फिर से सरकारी व्यवस्था की लापरवाही को उजागर किया है. कब तक जिंदगियां इसी तरह एंबुलेंस के अभाव में दम तोड़ती रहेंगी ? कब जागेगा सिस्टम ?

