झरिया: सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौरा बाई क्वार्टर घाट में गुरुवार को करम पूजा के लिए नहाने गई पांच युवतियां दामोदर नदी में डूब गईं. स्थानीय मछुआरों की तत्परता से तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तेज बहाव में दो युवतियां बह गईं.

डूबी हुई युवतियों की पहचान रुकमानी कुमारी और संध्या कुमारी के रूप में हुई है. रुकमानी कुमारी को नदी के तेज बहाव से बहकर मोहलबनी घाट की ओर जाते समय स्थानीय लोगों और सुदामडीह पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी युवती संध्या कुमारी अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और गम का माहौल है. स्थानीय ग्रामीण प्रशासन से नदी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
