सरायकेला: जेटेट पास सहायक अध्यापक कोर्ट मिशन टीम की एक आपातकालीन बैठक कूदरसाई मंदिर परिसर में की गई.

विज्ञापन
टीम के सत्य प्रकाश महतो की अध्यक्षता में हुई उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका खारिज होने के बाद अब मिशन टीम अपने जायज हक की लड़ाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाएगी.
इस अवसर पर मिशन टीम के मनोज महतो, कार्तिक महतो, जयंती मालाकार एवं तिलक प्रसाद महतो सहित अन्य सभी उपस्थित रहे.
विज्ञापन

