जामताड़ा/ Manish Baranwal नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद में नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी पूरी कर ली गई है. जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सभी सात उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया है, जबकि मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सत्रह प्रत्याशी मैदान में हैं.

जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अर्चना कुमारी, आशा गुप्ता, चमेली देवी, बबीता झा, मुक्ता मंडल, रीना कुमारी और लवली दुबे चुनावी मैदान में हैं. सभी प्रत्याशी एक- दूसरे को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं.
जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड 9 न्यू टाउन मोहल्ला से जयंती दत्त और वार्ड 15 मुख्य बाजार से पूनम देवी निर्विरोध वार्ड पार्षद चुनी गई हैं. अन्य वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. वार्ड 01 से चंडी दास भंडारी, पुतुल देवी और विजय कुमार राउत. वार्ड 02 से ज्योत्सना देवी और सरस्वती देवी. वार्ड 03 से उत्तम कुमार रवानी और कुंदन कुमार महतो. वार्ड 04 से अजय सिंह और राजेश कुमार यादव. वार्ड 05 से आरती कुमारी, किरण देवी और पूजा कुमारी.
वार्ड 06 से अरुण कुमार दास, जीतन दास, पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, वरुण दास, श्याम सुंदर दास और संगीता दास. वार्ड 07 से अशोक कुमार साव, गीता देवी, गौर बाउरी, पार्थो बाउरी और राजू कुमार दे. वार्ड 08 से भुवनचंद्र धीवर, राजकुमार धीवर और हरनाथ गण. वार्ड 10 से कल्पना कुमारी, ज्योत्सना सिंह, बबली भक्त, बेगम बीबी और रिंकू कर.
वार्ड 11 से चंचल दास, मधुसूदन चंद्र और शोभना चंद्र. वार्ड 12 से आलोक किस्कू, बलदेव मोहली और रविलाल मोहली. वार्ड 13 से अंजू, निशिकला दास, नीतू कुमारी, सीमा ब्लेक और सुनिका देवी. वार्ड 14 से दीनबंधु सिंह, फ्रेंकलिन ब्लेक, वीरेंद्र प्रसाद और संतोष मुखर्जी. वार्ड 16 से नाजिया खातून और शिखा रानी मंडल ने नामांकन दाखिल किया है.
मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरती सिन्हा, कविता देवी, गुलशन आरा, जयश्री देवी, नईमा खातून, नीना शर्मा, पुतुल कुमारी, पुष्पा एलिजाबेथ खाखा, प्रीति देवी, बेबी देवी, मधुबाला देवी, रानी कुमारी, संगीता देवी, सबीहा अंजुम, सुधा देवी, सुनीता देवी और सोना कुमारी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं. अब दोनों नगर निकाय क्षेत्रों में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है.

