जामताड़ा/ Manish Baranwal न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में मतगणना समाप्ति के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों की जानकारी जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को दी. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता तथा वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज उपस्थित रहे.

उपायुक्त ने कहा कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत जामताड़ा जिला के दोनों निकायों. 10 मिहिजाम नगर परिषद वर्ग-ख एवं 15 जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद पद हेतु प्रातः 08:00 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतगणना प्रारंभ की गई. मिहिजाम नगर परिषद वर्ग-ख के लिए 20 टेबल तथा जामताड़ा नगर पंचायत के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई थी. दोनों निकायों में दो चक्र में मतगणना संपन्न हुई.
मतगणना पूर्ण होने के उपरांत 15 जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आशा गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया. वहीं 10 मिहिजाम नगर परिषद वर्ग- ख के अध्यक्ष पद पर जयश्री देवी को विजयी घोषित किया गया.
15 जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद इस प्रकार हैं
वार्ड 01. बिजय कुमार राउत.
वार्ड 02. ज्योत्सना देवी.
वार्ड 03. उत्तम कुमार रवानी.
वार्ड 04. अजय सिंह.
वार्ड 05. किरण देवी.
वार्ड 06. संगीता दास.
वार्ड 07. अशोक कुमार साव.
वार्ड 08. हरनाथ गण.
वार्ड 10. कल्पना कुमारी.
वार्ड 11. मधुसूदन चंद्र.
वार्ड 12. आलोक किस्कू.
वार्ड 13. सुनिका देवी.
वार्ड 14. दीनबंधु सिंह.
वार्ड 16. शिखा रानी मंडल.
वार्ड 09 से जयंती दत्त तथा वार्ड 15 से पूनम देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं.
10 मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड पार्षद इस प्रकार हैं
वार्ड 01. बिष्णु देव मुर्मू.
वार्ड 02. झिमली मजूमदार.
वार्ड 03. मनीषा महतो.
वार्ड 04. शंकर पंडित.
वार्ड 05. मुमताज बानो.
वार्ड 06. संजू महतो.
वार्ड 07. विकास कुमार वर्मा.
वार्ड 08. प्रमिला देवी.
वार्ड 10. संयोगिता देवी.
वार्ड 11. राहुल कुमार शर्मा.
वार्ड 12. गीता दास.
वार्ड 13. आलोक मिस्त्री.
वार्ड 14. रवि कुमार मिस्त्री.
वार्ड 15. किरण देवी.
वार्ड 18. महावीर राय.
वार्ड 19. कैलाश पंडित.
वार्ड 20. बिमला देवी.
वार्ड 09 से मीना बाउरी. वार्ड 16 से बेबी राय. तथा वार्ड 17 से रमेश कुमार रजक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए.
उपायुक्त रवि आनंद ने निष्पक्ष. शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों. पुलिस बल. कर्मियों तथा निर्वाचन कार्य में जुड़े सभी लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि जिले के दोनों निकायों में मतगणना एवं चुनाव कार्य स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. जो जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के सकारात्मक सहयोग के लिए जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया.

