जामताड़ा/ Yogesh Kumar शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान एक गरीब और लाचार महिला की भूख से जुड़ी फरियाद पर उपायुक्त रवि आनंद ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया. महिला ने बताया कि उसका राशन कार्ड अब तक नहीं बना है और परिवार भूखे मरने की कगार पर है.

उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को 50 किलो चावल, 2 किलो दाल, नमक, 5 किलो आलू, 2 लीटर सरसों तेल और चीनी सहित खाद्य सामग्री ऑन स्पॉट उपलब्ध कराई. साथ ही उसके घर तक सामग्री पहुँचाने के लिए वाहन की व्यवस्था का भी निर्देश दिया. उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग को तत्काल ग्रीन राशन कार्ड में नाम जोड़ने का आदेश भी दिया.
इस अवसर पर उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जनता दरबार में आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी क्यूम अंसारी सहित विभागीय कर्मी मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
